एकत्र की गई जानकारी की श्रेणियाँ
हम किस प्रकार की जानकारी एकत्र करते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप हमारी सेवाओं का उपयोग कैसे करते हैं। सामान्य तौर पर, हम निम्नलिखित जानकारी एकत्र करते हैं:
आइडेंटिफायर्स / संपर्क जानकारी: नाम, उपयोगकर्ता का नाम, गेमरटैग, डाक और ईमेल पता. फोन नंबर, अद्वितीय आईडी, मोबाइल डिवाइस आईडी, प्लेटफ़ॉर्म आईडी, गेमिंग सर्विस आईडी, विज्ञापन आईडी (DFA, Android ID) और आईपी पता
संरक्षित विशेषताएं: आयु और लिंग
व्यावसायिक जानकारी: खरीदारी और उपयोग का इतिहास और गेमप्ले की जानकारी सहित प्राथमिकताएँ
बिलिंग की जानकारी: भुगतान की जानकारी (क्रेडिट / डेबिट कार्ड की जानकारी) और शिपिंग का पता
इंटरनेट / इलेक्ट्रॉनिक गतिविधि: सेवाओं से संबंधित वेब / ऐप ब्राउज़िंग और गेमप्ले की जानकारी; सेवाओं या हमारे विज्ञापनों के साथ आपके ऑनलाइन इंटरएक्शन(नों) के बारे में जानकारी; आपके द्वारा प्रयोग किए जाने वाले गेमों और प्लेटफ़ॉर्मों का विवरण और इन्स्टॉल किए गए ऐप्लिकेशनों से संबंधित अन्य जानकारी
डिवाइस और उपयोग का डेटा: डिवाइस का प्रकार, सॉफ़्टवेयर और हार्डवेयर का विवरण, भाषा सेटिंग्स, ब्राउज़र का प्रकार और संस्करण, ऑपरेटिंग सिस्टम, और इस बारे में जानकारी कि उपयोगकर्ता सेवाओं का किस तरह से उपयोग और उनसे इंटरएक्शन करते हैं (जैसे, देखी गई सामग्री, देखे गए पेज, क्लिक,स्क्रॉल)
प्रोफ़ाइल के अनुमान: एक व्यक्तिगत प्रोफ़ाइल बनाने में मदद के लिए आपकी जानकारी और वेब गतिविधि से किए गए अनुमान ताकि हम आपके लिए दिलचस्प हो सकने वाले सामानों और सेवाओं को पहचान कर सकें
ऑडियो / विजुअल जानकारी: खाते की तस्वीरें, छवियाँ, और अवतार, चेट की सुविधाओं और कार्यात्मकता के जरिये ऑडियो की जानकारी, और गेमप्ले रिकॉर्डिंग्स और वीडियो फूटेज (जैसे कि जब आप प्लेटेस्टिंग में भाग लेते हैं)
संवेदनशील जानकारी: सटीक स्थान जानकारी (यदि आप सेवाओं को अपना स्थान एकत्र करने की अनुमति देते हैं), खाता क्रेडेंशियल्स (उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड), चैट सुविधाओं और कार्यक्षमता के माध्यम से संचार की सामग्री, सरकारी पहचान (जैसा कि यथोचित आवश्यक है या कानून द्वारा आवश्यक है, उदाहरण के लिए, प्रचार पुरस्कारों के लिए विजेता पात्रता को सत्यापित करने के लिए), और 13 से कम उम्र के बच्चों से व्यक्तिगत जानकारी (या ज़्यादा उम्र के, यदि लागू कानून विभिन्न सुरक्षा प्रदान करता है)। हम संवेदनशील जानकारी का उपयोग उस उद्देश्य के बाहर नहीं करते हैं जिसके लिए इसे एकत्र किया गया था।
हम जानकारी का उपयोग कैसे और क्यों करते हैं और हमारे कानूनी आधार
Take-Two जानकारी का उपयोग निम्नानुसार करता है, जिसके लिए विभिन्न कानूनी आधारों का अनुसरण किया जाता है:
व्यावसायिक प्रयोजन: सेवाएँ और समर्थन प्रदान करना; ऑर्डर और अनुरोध पूरे करना; सेवाओं और हमारे व्यवसाय में सुधार करना; नए उत्पादों और सेवाओं का विकास करना; सेवाओं पर आपके अनुभव को बेहतर बनाना; हमारे उपयोगकर्ताओं, कर्मचारियों, सुविधाओं, और सेवाओं के लिए सुरक्षा की व्यवस्था करना; और आंतरिक विपणन और जनसांख्यिकीय अध्ययन विकसित करना
वाणिज्यिक प्रयोजन: हमारे और हमारे व्यवसाय साझेदारों के उत्पादों और सेवाओं का विपणन और विज्ञापन करना; आपको प्रचार सामग्री भेजना; और प्रचार गतिविधियों या कार्यक्रमों का संचालन करना
हम आपकी जानकारी का उपयोग कानून की अनुमति या आवश्यकता के अनुसार भी करते हैं।
हमारे द्वारा एकत्रित जानकारी के स्रोत
हम कैसे जानकारी एकत्र करते हैं यह आपके द्वारा हमारी सेवाओं के इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, हम निम्नलिखित जानकारी एकत्र करते हैं:
जो आप हमें प्रत्यक्ष रूप से प्रदान करते हैं, जैसे कि जब आप खाता सेट अप करते हैं, मार्केटिंग के लिए साइन अप करते हैं, या हमसे संपर्क करते हैं
आपके द्वारा खेले जाने वाले गेमों की जानकारी (स्वचालित रूप से)
तृतीय-पक्ष प्लेटफ़ॉर्मों से जानकारी, जैसे कि जब आप तृतीय-पक्ष खातों से हमारे गेम खेलते हैं या हमारी सेवाओं को एक्सेस करते हैं
स्वचालित रूप से, कुकीज़ और ऐसी ही ट्रैकिंग तकनीकों के माध्यम से सहित
तृतीय पक्षों से, जैसे विज्ञापन नेटवर्क, व्यावसायिक साझेदार, तृतीय पक्ष जानकारी प्रदाता, और अन्य खिलाड़ी
हम जानकारी कब साझा करते हैं
जैसा कि नीचे विवरण दिया गया है, हम आपकी जानकारी इनके साथ साझा करते हैं:
विक्रेता जो हमारे लिए समर्थन और अन्य सेवाएं प्रदान करते हैं
Take-Two समूह की कंपनियां
विज्ञापन सेवा प्रदाता और तृतीय-पक्ष विज्ञापन भागीदार
अन्य तृतीय पक्ष (उदाहरण के लिए, सहयोगी प्रस्ताव, कानूनी और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए, किसी व्यवसाय या संपत्ति की बिक्री या हस्तांतरण के संबंध में, और अन्य उद्देश्यों के लिए आपकी अनुमति के साथ)
अन्य उपयोगकर्ता, जैसे जब आप खुले समुदायों या घटनाओं में भाग लेते हैं, या लीडरबोर्ड पर जानकारी प्रकाशित होती है
पिछले 12 महीनों में, Take-Two ने आप और आपके जैसे अन्य लोगों को वैयक्तिकृत विज्ञापन प्रदान करने में खुद को समर्थ करने के लिए तृतीय-पक्ष विज्ञापनकर्ताओं के साथ अद्वितीय आइडेंटिफायर, आईपी पता, इंटरनेट/इलेक्ट्रॉनिक गतिविधि और प्रोफ़ाइल के अनुमान बेचे और/साझा किए हैं। हम उन उपयोगकर्ताओं के बारे में व्यक्तिगत जानकारी बेच सकते हैं या साझा कर सकते हैं जिन्हें हम जानते हैं कि वे 18 वर्ष से कम उम्र के हैं (या कुछ स्थानों में ज़्यादा उम्र के) उनकी (या उम्र के अनुसार, उनके माता-पिता की) सेटिंग्स या अनुमति के साथ।
तृतीय-पक्ष विज्ञापन साझेदारों के बारे में जानकारी जहाँ उपलब्ध हो वहां पर कुकी वरीयता टूल में या सेवा के लिए लागू इन-गेम गोपनीयता और विज्ञापन सेटिंग्स में पाई जा सकती है।
सार्वजनिक पोस्टिंग
यदि आप व्यक्तिगत जानकारी साझा करते हैं, एक छवि या वीडियो पोस्ट करते हैं, या सार्वजनिक मंचों जैसे संदेश बोर्ड, चैट रूम, टिप्पणी फ़ील्ड या प्रोफ़ाइल पृष्ठ पर अन्य सामग्री प्रदान करते हैं, तो अन्य लोग देख सकते हैं, एकत्र कर सकते और उस जानकारी का उपयोग कर सकते हैं। यदि आपके उपयोगकर्ता नाम या आईडी में आपका नाम है, तो आपका नाम लीडरबोर्डों और अन्यत्र सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होगा जैसा कि इस गोपनीयता नीति में वर्णित है। ऐसे सार्वजनिक मंचों के उपयोगकर्ता आपकी पहचान करने में सक्षम हो सकते हैं, आपको संदेश भेजने के लिए जानकारी का उपयोग कर सकते हैं, या आपके द्वारा साझा की गई किसी भी छवि, वीडियो या सामग्री को कॉपी कर सकते हैं। इनमें से किसी भी सार्वजनिक मंचों पर निजता या गोपनीयता की कोई अपेक्षा नहीं है। कृपया सार्वजनिक मंचों में या आपके उपयोगकर्ता नाम या आईडी में अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा मत करें। हमारी सेवाओं का उपयोग करके आपके द्वारा सार्वजनिक रूप से पोस्ट की गई किसी भी जानकारी या सामग्री के लिए आप ज़िम्मेदार हैं।
डेटा के अधिकार
आपके पास अपनी व्यक्तिगत जानकारी के संग्रह, उपयोग और प्रकटीकरण से संबंधित कुछ अधिकार हो सकते हैं, जिनमें निम्न अधिकार शामिल हैं:
आपकी व्यक्तिगत जानकारी तक पहुँच या उसकी एक प्रति का अनुरोध करना
आपकी व्यक्तिगत जानकारी को हटाने का अनुरोध करना
आपकी व्यक्तिगत जानकारी में सुधार या संशोधन का अनुरोध करना
आपके बारे में हमारे द्वारा एकत्र और/या संसाधित की जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी, व्यक्तिगत जानकारी के स्रोत, और तीसरे पक्ष जिनके साथ जानकारी साझा या बेची गई थी और किन उद्देश्यों के लिए की गई थी, के बारे में सूचित रहना
सहमति वापस लें, अगर प्रसंस्करण सहमति पर आधारित है
आपकी व्यक्तिगत जानकारी की बिक्री या साझाकरण के लिए मना करना (लक्षित विज्ञापन सहित)
आर्थिक प्रोत्साहनों को स्वीकार/अस्वीकार करना
आपकी संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी के उपयोग और खुलासे को सीमित करना
हम आपकी संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी के उपयोग या प्रकटीकरण को सीमित करने की क्षमता प्रदान नहीं करते हैं क्योंकि हम इस गोपनीयता नीति में वर्णित या लागू कानून के तहत अनुमति या आवश्यकता के अनुसार ऐसी जानकारी का उपयोग या खुलासा नहीं करते हैं।
आपके खाते और संचार का प्रबंधन करना
हम आपको अपने सेवा खाते, हमसे आपको प्राप्त होने वाले संचार-संपर्क का प्रबंधन करने और हमारे द्वारा आपकी जानकारी के उपयोग के बारे में कई विकल्प प्रदान करते हैं। इनमें आपके सेवा खाते में सेटिंग्स के माध्यम से; ईमेल अनसबस्क्राइब और डिलीशन टूल; और रुचि पर आधारित विज्ञापनों से ऑप्ट आउट करना शामिल है।
अपने लेबल-विशिष्ट खाते और संचार को प्रबंधित करने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है।
डेटा प्रतिधारण
हम आपको सेवाएँ प्रदान करने के लिए अपने कानूनी दायित्वों को पूरा करने, और/या अपने अधिकारों को लागू करने, उनकी रक्षा करने या स्थापित करने के लिए जब तक आवश्यक होता है आपकी जानकारी को रखते हैं।
बच्चों की गोपनीयता
आम तौर पर, हम अपनी सेवाओं को एक सामान्य श्रोता-समूह की ओर निर्देशित करते हैं और हम 13 वर्ष से कम (या अधिक, यदि स्थानीय कानून अलग संरक्षणों का प्रावधान करता है) आयु के बच्चों की व्यक्तिगत जानकारी जानबूझकर एकत्र नहीं करते हैं। हम कुछ सेवाओं को बच्चों सहित सभी आयु के श्रोताओं की ओर निर्देशित कर सकते हैं। इन सेवाओं के लिए, हम सेवाओं पर किसी की भी व्यक्तिगत जानकारी के संग्रह को प्रतिबंधित कर सकते हैं, बच्चों से ली जाने वाली सेवाओं पर व्यक्तिगत जानकारी के संग्रह को सीमित करते हुए बच्चों के द्वारा सेवाओं के उपयोग पर आयु सीमा लागू कर सकते हैं, या बच्चों से व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करने के लिए माता या पिता की अनुमति ले सकते हैं। यदि हमें पता चलता है कि किसी बच्चे ने माता या पिता की अनुमति के बिना व्यक्तिगत जानकारी प्रदान की है, तो हम इस जानकारी को तत्काल हटा देंगे। हम माता-पिता को प्रोत्साहित करते हैं कि वे अपने बच्चों को निर्देश दें कि वे इंटरनेट का उपयोग करते समय कभी भी अनुमति के बिना अपने असली नाम, पते, या फोन नंबर न दें।
डेटा की सुरक्षा
हम आपके बारे में एकत्रित जानकारी की सुरक्षा, अखंडता, और गोपनीयता की रक्षा में मदद करने के लिए सामान्य तौर से स्वीकार्य उद्योग मानकों का पालन करते हैं और उपयुक्त सुरक्षा उपाय कायम रखते हैं। इन सुरक्षा उपायों की रचना हमारे नियंत्रण में मौजूद जानकारी के आकस्मिक या गैरकानूनी विनाश, हानि, दुरुपयोग, परिवर्तन, और अनधिकृत प्रकटीकरण, या एक्सेस के विरुद्ध सुरक्षा के लिए की गई है। हालांकि, कोई भी प्रणाली 100% सुरक्षित नहीं हो सकती है और हम अपने सुरक्षा उपायों की गारंटी नहीं दे सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय अंतरण
हम और हमारे विक्रेता और साझेदार अमेरिका और अन्य देशों में सेवाओं के संबंध में आपके बारे में जानकारी प्रोसेस, अंतरित, और भंडारित कर सकते हैं जहाँ संभव है कि आपके निवास के देश के समतुल्य गोपनीयता कानून नहीं हैं। जब हम उस जानकारी को अंतरित करते हैं तो हम समुचित सुरक्षा उपाय लागू करने के लिए कदम उठाते हैं।
अन्य Take-Two शर्तें, तृतीय-पक्ष शर्तें, और अन्य साइट्स के लिए लिंक
हमारी सेवाओं और उत्पादों का उपयोग हमारे, प्लेटफ़ॉर्म निर्माताओं, और अन्य साझेदारों द्वारा प्रदान की गई शर्तों और प्रकटीकरणों के अधीन हो सकता है, जिसमें शामिल है: (i) आपकी खरीद के साथ आने वाली शर्तें; (ii) ऑनलाइन सेवाओं पर लागू होने वाली शर्तें; (iii) हमारे या तृतीय पक्षों द्वारा आपको उपलब्ध कराई गई अन्य शर्तें और प्रकटीकरण। सेवाओं से जुड़ी तृतीय-पक्ष साइट्स की परिपाटियों के लिए हम ज़िम्मेदार नहीं हैं।
हमसे संपर्क करें
यदि इस गोपनीयता नीति के बारे में आपके प्रश्न हैं, तो कृपया हमारे डेटा सुरक्षा अधिकारी से संपर्क करने के लिए https://www.take2games.com/data-request/hi/ का उपयोग करें। आप हमसे या हमारे डेटा सुरक्षा अधिकारी से नीचे दिए गए पतों पर डाक द्वारा भी संपर्क कर सकते हैं। कृपया अपने संदेश में अपने स्थान का नाम प्रदान करें। आप हमसे privacypolicy@take2games.com पर ईमेल द्वारा संपर्क भी कर सकते हैं।
देश | पता |
|---|---|
गैर-यूरोपियन देश | Take-Two Interactive Software, Inc. 110 W 44th Street, New York, NY 10,036, USA, अटेंशन: गोपनीयता नीति प्रशासक |
यूके, ईयू, ईईए, या स्विट्ज़रलैंड (“यूरोपीयन देश”) | Take Two Interactive Software Europe Limited Take-Two House Take-Two House, 30 Cleveland Street, London W1T 4JD, UK अटेंशन: गोपनीयता नीति प्रशासक |
गोपनीयता कानूनों के प्रयोजनों के लिए, आपकी व्यक्तिगत जानकारी का डेटा कंट्रोलर Take-Two Interactive Software, Inc. और – यूके, ईयू, ईईए या स्विट्ज़रलैंड के उपयोगकर्ताओं के लिए – Take Two Interactive Software Europe Limited है। सेवाओं पर निर्भर करते हुए, हमारे लेबलों और डिवीजनों को या तो Take-Two Interactive के साथ या अकेले डेटा कंट्रोलर माना जा सकता है। डेटा कंट्रोलर और प्रतिनिधि जानकारी और संपर्क विवरण यहाँ सूचीबद्ध हैं। इस गोपनीयता नीति में Take-Two के संदर्भ की व्याख्या आपके द्वारा प्रयुक्त विशिष्ट सेवाओं के लिए व्यक्तिगत जानकारी के नियंत्रक के रूप में पहचानी गई और लागू होने वाली Take-Two संस्था के संदर्भ के रूप में करनी चाहिए।
गोपनीयता नीति में परिवर्तन
हम इस गोपनीयता नीति में परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। इन परिवर्तनों की समीक्षा करने के लिए कृपया समय-समय पर चेक करते रहें। यदि हम इस गोपनीयता नीति को भौतिक रूप से बदलते हैं, तो हम आपको उचित नोटिस प्रदान करेंगे और उपयुक्त होने पर, ऐसे परिवर्तन के संबंध में अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेंगे। लागू कानून की अनुमति के अनुसार, आपके द्वारा सेवाओं के निरंतर उपयोग का मतलब है कि आप इन परिवर्तनों को स्वीकार करते हैं।
यदि आप दक्षिण कोरिया के निवासी हैं, तो कृपया दक्षिण कोरिया के निवासियों के लिए अतिरिक्त जानकारी देखें।